नीमच से राजेश भंडारी

पुलिस बल रोकने में रहा असफल 

नीमच ।     जिला युवा कांग्रेस संगठन के तत्वाधान में सोमवार शाम 5 बजे  विजय टॉकीज चौराहा पर जिला युवा कांग्रेस संगठन ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व कार्यकर्ताओं द्वारा सूरत के न्यायालय द्वारा कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी को  साल की सजा के उपरांत लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में व प्रदेश यूथ अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी के विरोध में  1 घंटे तक प्रदर्शन आयोजित किया गया। पुलिसकर्मि  और फायरबिग्रेड भी खड़ी रही। जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा रघुपति राघव राजा राम पति  पावन सीता राम,राष्ट्रीय देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोत कर 150 से अधिक गुब्बारों के साथ आसमान में उड़ा दिया। पुलिस ने  रोकने का प्रयास भी किया लेकिन असफल हुई , पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड भी खड़ी रही लेकिन सिर्फ देखती रह गई और पुलिस के सामने मोदी को कालिख पोत दी गई । विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र की आवाज खामोश नहीं होने देंगे। राहुल गांधी दिलेर है ,भारत का एक शेर है, सत्य परेशान हो सकता है , पराजित नहीं हो सकता है, इंकलाब जिंदाबाद की जयघोष लगाई गई केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में ढफली बजा कर  जमकर नारेबाजी की गई। 

विरोध प्रदर्शन  कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया,   कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, महिला नेत्री मधु बंसल,  जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड़ , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा,संजीव पगारिया, राकेश अहीर, बृजेश मित्तल, राजेश जायसवाल पराग, मोइनुद्दीन खान, महेश वीरवाल, नितिन हसीजा, हिदायतुल्ला खान,  योगेश प्रजापति , महेंद्र मोनू लॉक्स,राकेश सोनकर , मनोहर अंब,सुरेश गोराना,शराफत हुसैन,  राजीव भास्कर ,मनीष कदम, लोकेश यादव , नितेश यादव , यश लोहार , यश सिंघोलिया , सुरेश लोहार, शाहिल शेख ,राहुल यादव, विकास यादव, गौरव यादव, नरेंद्र मालवीय, आदित्य श्रीमाल, सूरज करोसिया, मोहित पथरोड,तुषार नरवाले
रजनीश कलियाने, नितिन पथरोड़, अमन डगले, तुषार शिरेशिया, ऋषि पाथरोड, कारण शरसिया, अविनास पथरोड, निहाल नरवाले, पिरिंश करोसिया बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं  जिला युवा कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।