नीमच से राजेश भंडारी

नीमच  ।   प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजया मित्र मंडल नीमच द्वारा 21वीं भव्य पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी महाकाल के भक्तों ने भाग लिया। माता बहने महिलाएं भी कावड़ लेकर चल रही थी। पैदल कावड़ यात्रा का शुभारंभ बावड़ी वाले बालाजी से प्रारंभ हुआ। जोकि घंटाघर नया बाजार बारादरी रोडवेज बस स्टैंड होते हुए नीमच सिटी होते हुए नीलकंठ महादेव की ओर रवाना हुई। पैदल कावड़ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सत्कार किया गया। पैदल कावड़ यात्रा में कई कांवड़ आकर्षण का केंद्र थी। विभिन्न आकर्षक मुद्रा वाली कावड़ लेकर कई कावड़िया शामिल हुए। विजया मित्र मंडल नीमच द्वारा श्रावण मास के अवसर पर प्रतिवर्ष पैदल कावड़ यात्रा निकाली जाती है यह कावड़ यात्रा का 21वां वर्ष है। कावड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। कावड़ यात्रा अपने नियत समय पर निकली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।