छत्तीसगढ़ में 33 विधाओं में बेहतर काम करने वाले 41 लोगों को सम्मानित किया गया। शहर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने इस मौके पर कई विभूतियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इसके बाद जब राज्यपाल के संबोधन की बारी आई उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की तारीफ की।

राज्यपाल  अनुसुईया उइके ने कहा- छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर बढ़ा है। शिशु मृत्यु दर भी कम हुई है। भूपेश बघेल जी आप जब से मुख्यमंत्री बने हैं एतिहासिक रूप से तीन सालों में देश और दुनिया के कलाकारों के साथ ट्राइबल उत्सव कराया मैं आपको कोटी कोटी बधाई देती हूं। राज्यपाल ने कांग्रेस सरकार की कुछ योजनाओं को भी गिनवाते हुए तारीफ की।