चंडीगढ़। हरियाणा में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर करनाल विधानसभा से विधायक हैं। ऐसी सूचना है कि मनोहर लाल पंजाब के गवर्नर बन सकते हैं। गौरतलब है कि वह विधायक रहते हुए गवर्नर नहीं बन सकते थे। बता दें कि यदि मनोहर लाल गवर्नर बनते हैं तो वह चंडीगढ़ और पंजाब दोनों राज्यों पर नजर रखेंगे।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं आज घोषणा करता हूं कि मैं करनाल विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अब आज से हमारे सीएम नायब सैनी करनाल विधानसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे।