हरियाणा :  एक बार फिर से प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक प्रदेश में शीत लहर, घने कोहरे व ठंडे दिन को येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम मौसम विज्ञान विभाग  ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद पूरे मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड अपने रंग दिखाने लगी है। एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों पर हो गया है। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 5.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई है। साथ ही दो हवाओं के अलग होने पर हल्की बादलवाही भी देखने को मिलीं। रविवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात्रि का तापमान 3.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है। अगले दो दिनों तक लोगों को हल्की धुंध का भी सामान करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।