लाडली बहनों के बाद कल्याणी (विधवा) महिलाओं के खाते में भी आई अतिरिक्त राशि


भोपाल । लाडली बहनाओं के बैंक खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि आने के बाद उन कल्याणी (विधवा) महिलाओं की पेंशन भी बढ़ गई है, जिन्हें अभी तक 600 रुपए मिलते थे। इसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की थी। इन महिलाओं को 400 रुपए अतिरिक्त दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 23 साल से लेकर 60 साल तक की विवाहित महिलाएं ही पात्र थीं। इस दौरान सवाल उठा था कि जो महिलाएं विधवा हो गई हैं, उनको 600 रुपए ही मिलेंगे। इस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था कि वृद्धावस्था पेंशन और कल्याणी (विधवा) पेंशन में भी 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे। फिलहाल कल्याणी महिलाओं का 1 हजार रुपए देने की शुरूआत हो चुकी हैं। एक अनुमान के मुताबिक ऐसी शहर में करीब 5 हजार महिलाएं जो पेंशन योजना का लाभ ले रही है। गरीबी उन्मूलन प्रकोष्ठ के प्रभारी मनीष शर्मा मामा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा के साथ ही इन महिलाओं के खातों में अतिरिक्त रूप से 400-400 रुपए की राशि देना शुरू कर दी है। कई महिलाओं के खातों में ये रुपए भी आ गए हैं और उनकी पूरी पेंशन 1 हजार रुपए हो गई है। अभी वृद्धावस्था पेंशन अपडेट नहीं हुई है। पहले इन महिलाओं की केवायसी अपडेट होगी और उसके बाद उनके खातों में अतिरिक्त राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसमें समय लग सकता है। हालांकि ऐसी महिलाएं झोनल कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। उधर जिन लाडली महिलाओं को पैसे ट्रांसफर नहीं हुए थे वे भी आना शुरू हो गए हैं।