पत्रकार वार्ता में बोले केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश
राजेश भंडारी

नीमच-
केंद्र की भाजपा सरकार की शासन के 9 वर्ष पूर्ण होने पर नीमच जिले में आयोजित पत्रकार वार्ता पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाशव ने कहां कीमोदी जी के नेतृत्व में देश में निराशा से आशा के भाव जागृत हुए हैं भारत का गौरव संपूर्ण विश्व में बड़ा है और हर क्षेत्र में भाजपा के शासन में देश में विकास की नई लहर चल रही है जब देश आजादी का स्वर्ण जयंती वर्ष बाद आएगा तब भारत विश्व का सिरमौर होगा पत्रकार वार्ता महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार,प्रदेश के मंत्री जगदीश देवड़ा ,सांसद सुधीर गुप्ता ,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ,विधायक दिलीप सिंह परिहार ,यशपाल सिसोदिया , देवीलाल धाकड़, माधव मारू किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ,भाजपा नेता संतोष चोपड़ा,राकेश भारद्वाज, महेंद्र भटनागर, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा सहीत भाजपा नेताउपस्थित थे।

9 वर्ष की उपलब्धियां बताई-

पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री व महाराष्ट्र के मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा 9 वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारीदी साथ ही कहा कि भाजपा राष्ट्र को महत्व देती है परिवार को नहीऔर भाजपा सता के माध्यम से जनसेवा करती है आपने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के  लोगों 28 मार्च तक मुफ्त राशन दिया गया है ,विश्व के 193 देशों को 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन निशुल्क दी गई है ,जल योजना के माध्यम से 6करोडनए नल कनेक्शन दिए गए, साथ ही उज्जवला, योजना किसान सम्मान निधि ,जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास ,209  मेडिकल कॉलेज , धारा 370 को समाप्त करना ,राम मंदिर, आतंकवाद मुक्त देश सहित अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है मोदी जी के नेतृत्व में भारत का नव निर्माण चल रहा है आने वाले चुनाव में फिर सेभाजपा को आशीर्वाद देकर कांग्रेस के विसर्जन का गांधीजी का सपना साकार करें।