राजधानी में शनिवार की शाम झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे झारखंड में 6 अक्टूबर तक वर्षा होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। चार से छह अक्टूबर को भी वर्षा की संभावना बताई है। वर्षा के असर झारखंड समेत पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में भी देखने को मिलेगा।

इस वर्षा से तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है। इस बीच शनिवार शाम को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में झमाझम वर्षा से तापमान तीन डिग्री नीचे चला गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में 30 सितंबर और एक अक्टूबर को राज्य में कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

जिसमें 30 सितंबर को रांची, रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सराइकेला-सरखावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और एक अक्टूबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है। इन जिलों के लिए विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दोनों तक भारी वर्षा के साथ-साथ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

धनबाद, बोकारो भारी वर्षा की संभावना वहीं मौसम वैज्ञानिक डॅा.प्रीति गुनवानी ने बताया कि झारखंड के साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में शनिवार को भारी वर्षा हुई है। गुलमा, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज जमकर वर्षा होगी। विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

गढ़वा और पलामू में गर्जन के साथ वर्षा संभव मौसम वैज्ञानिक डॉ.प्रीति गुनवानी ने बताया कि गढ़वा और पलामू जिले में गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। संताल परगना क्षेत्र के मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।

मानसून के एक्टिव होने पर देवघर में वर्षा की संभावना बनी रहेगी। कोडरमा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। राजधानी में कैसा रहेगा अगले पांच दिनों तक मौसम राजधानी में अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।

एक अक्टूबर और दो अक्टूबर को भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। इसके साथ-साथ वज्रपात की भी भारी संभावना है। मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में अगले दो दिनों तक मौसम खराब होने पर खेतों में जाने से मना किया है।

वहीं शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। क्या कहते मौसम वैज्ञानिक पूरे झारखंड अगले दो दिनों तक अच्छी वर्षा है। इसके बाद हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। वर्षा होने पर किसान खेतों से दूर रहें।