भोपाल ।   मध्य प्रदेश कुछेक अपवाद को छोड़कर स्थिर सरकार के लिए जाना जाता है। बतौर मुख्यमंत्री सबसे लंबी पारी खेलने का रिकार्ड भाजपा के शिवराज सिंह चौहान के नाम है। चौहान ने 15वीं विधानसभा तक चार बार राज्य का नेतृत्व किया।

सबसे छोटी पारी नरेश चंद्र सिंह की

सबसे छोटी पारी का रिकार्ड नरेश चंद्र सिंह के नाम है जो संयुक्त विधायक दल द्वारा चुने गए नेता सदन यानी मुख्यमंत्री थे। नरेश चंद्र ने महज 12 दिन ही राज्य का नेतृत्व किया। कांग्रेस के दिग्‍व‍िजय सिंह भाजपा के शिवराज सिंह चौहान के बाद दूसरे नंबर हैं जिन्होंने राज्य का नेतृत्व दस वर्षों तक किया। प्रदेश तो तीन बार राष्ट्रपति शासन का भी सामना करना पड़ा था।

आइए डालते हैं आंकड़ों पर एक नजर....

भाजपा

16 वर्ष से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहकर बनाया रिकार्ड
4 बार अब तक बने मुख्यमंत्री
29 नवंबर 2005 को पहली बार ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
7 मुख्यमंत्री बने भाजपा या तत्कालीन जनता दल से

जनता दल(तब भाजपा इसी दल में थी) से मुख्यमंत्री

कैलाश चंद्र जोशी
वीरेंद्र कुमार सकलेचा
सुंदर लाल पटवा

भाजपा से

सुंदर लाल पटवा
उमा भारती
बाबू लाल गौर
शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस

11 मुख्यमंत्री कांग्रेस ने दिए
10 वर्ष दिग्विजय सिंह रहे मुख्यमंत्री
15 महीने का कार्यकाल रहा कमल नाथ का

कांग्रेस के मुख्यमंत्री

रविशंकर शुक्ल
भगवंत राव मंडलोई
कैलाश नाथ काटजू
द्वारका प्रसाद मिश्र
प्रकाश चंद्र सेठी
अर्जुन सिंह
मोती लाल वोरा
श्यामाचरण शुक्ल
दिग्विजय सिंह
कमल नाथ

संयुक्त विधायक दल के मुख्यमंत्री

गोविंद नारायण सिंह
नरेश चंद्र सिंह(सबसे छोटा 12 दिनों का कार्यकाल)

तीन बार लगाया गया राष्ट्रपति शासन

30 अप्रैल 1977 से 23 जून 1977 तक
17 फरवरी 1980 से 9 जून 1980 तक
15 दिसंबर 1992 से 6 दिसंबर 1993 तक