नीमच से राजेश भंडारी

मुमुक्षु अंजलि ने बढ़ाए महावीर की पथरीली राहों पर कदम....
 

नीमच  -   जो संसार के भौतिक सुखों का त्याग करता है वही सच्चे सुख को प्राप्त करता है।जो व्यक्ति संसार के सुख भोगने के लिए आगे बढ़ता है ।वह दुखी होता है और जो संसार के भौतिक सुखों को छोड़ता है वह सुखी होता है। भोग का मार्ग हमेशा दुख देता है। धर्म अध्यात्म  हमेशा सच्चा सुख देता है ।महावीर ने त्याग के मार्ग को ही आत्म कल्याणकारी बताया है।यह बात आचार्य  श्री विश्व रत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज  साहब ने कही ।वे श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान में आयोजित अष्टानिका महोत्सव की श्रृंखला में जैन भवन के समीप मिडिल स्कुल मैदान में गुरुवार सुबह आयोजित धर्म सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थें ।राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने कहा कि संस्कृति की नींव पर संस्कारों की मंजिल बनती है संस्कारों से चरित्र का निर्माण होता है। धर्म आध्यात्मिक शक्ति से मानव जीवन का कल्याण होता है। अहिंसा से विश्व को शांति प्रदान की जा सकती है।विज्ञान पर अहिंसा से अंकुश लगाया जा सकता है और अहिंसा के अंकुश से ही विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र का विकास हो सकता है। उत्तम रत्न सागर जी महाराज ने कहा कि दीक्षा से मन में प्रसन्नताआती है।यहां तो पूरा नीमच में सभी लोग बहुत प्रसन्न है।  बच्चे क्या बुजुर्ग भी नृत्य कर रहे  थे ।हर व्यक्ति प्रसन्न था।जो धर्म अध्यात्म के रंग में रंग जाता है वह प्रसन्न रहता है।जो धर्म गुरु की मस्ती में मस्त हो जाता है उसकी जिंदगी में चार चांद लग जाते हैं और उसके हस्ती में भी चार चांद लग जाते हैं। आज दीक्षा का रंग में होली का रंग भी दिखाई दिया है। मुमुक्षु अंजलि ने संसार के रंग को छोड़कर धर्म अध्यात्म  के रंग को आत्मसात कर लिया है।अंजलि ने वर्षी दान के माध्यम से संसार के धन को लुटा दिया है और धर्म अध्यात्म के धन को ग्रहण कर लिया है। हमें मृत्यु को देखकर समझना चाहिए। अर्थी को देखकर भी हमें समझना चाहिए कि जिंदगी जीते हैं इस अवसर पर स्वामी वात्सल्य के मुख्य धर्म लाभार्थी सोभगमल लोढ़ा परिवार का शाल श्रीफल  मोती माला से सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुरु नवरत्न कृपा पात्र युवा हृदय सम्राट परम पूज्य आदरणीय श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज आदि ठाणा21, साध्वी नयप्रज्ञा  श्रीजी ,परम पूज्य मुक्ति प्रिया श्री जी महाराज साहब, निधि रेखा श्री जी मसा आदि ठाणा 13 के सानिध्य तथा श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के तत्वावधान में अष्टान्हीका महोत्सव, सुश्री अंजली बोहरा की भागवती दीक्षा, नूतन आराधना भवन  का उद्घाटन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का  आयोजन किया गया । श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी ,सचिव मनीष कोठारी ,शोभागमल डोसी, पारस लसोड ,अजय मेहता मनोहर सिंह लोढ़ा, बाबूलाल लोढ़ा ,प्रेमचंद कोठारी, यशवंत सिंह लोढ़ा ,पारस नागौरी ,अनिल कटारिया, राजेश मानव, महेंद्र सिंह चौधरी , श्री जैन नवयुवक मंडल एवं श्री संघ के समस्त महिला मंडल के गणमान्य समाज जन उपस्थित थे।

अंजली बोहरा का भव्य दीक्षा समारोह आज

अंजली बोहरा की दीक्षा के उपलक्ष में आज 3 मार्च शुक्रवार सुबह 7 बजे भव्य दीक्षा समारोह का शुभारंभ भीड़भंजन पार्श्वनाथ जैन मंदिर से सकल संघ सहीत वीर बाला का   विजय पथ पर प्रस्थान होगा। सुबह 8 बजे दीक्षा  मिडिल स्कूल ग्राउंड जैन भवन के पास दीक्षा स्थली पर दीक्षा विधि प्रारंभ होगी दोपहर 12:45 बजे श्री संघ का स्वामी वात्सल्य आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही आचार्य भगवंत एवं नूतन साध्वी म. सा .के पगलीये है 4 मार्च को प्रातः 7:30 बजे लाभार्थी परिवार के निवास पर होंगे।