भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में पारिवारिक कारणो को लेकर पति-पत्नि के बीच अनबन हो गई। इसके बाद पत्नि अपने दो बच्चो को लेकर अलग रहने लगी। इस बीच महिला की पहचान एक युवक से हो गई। युवक ने उससे हमदर्दी जताते हुए उसकी मदद के बहाने नजदीकियां बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाना शुरु कर दिया। बीते दिनो आरोपी युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीडता ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करा दी। 
पुलिस के जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत मे बताया कि वो थाना इलाके की एक कॉलोनी मे रहती है। वो विवाहित है, लेकिन पारिवारिक कारणो को लेकर उसका अपने पति से विवाद होने पर वह अपने दो बच्चो को लेकर कई सालो से पति से अलग रह रही है। परिवार के भरण पोषण कि लिये वह घरो में साफ-सफाई का काम करती है। उसका गुरुभाई करोंद इलाके मे रहता है, जिसके पास वह अक्सर जाती रहती है। वहॉ जाने के दौरान उसकी पहचान वाहन चालक देवेन्द्र नामक युवक से हो गई। बातचीत होने पर महिला ने देवेन्द्र से अपनी पारिवारिक समस्या भी बताई। पीडीता अपने पति से होने वाले सारे विवादो की बाते भी उसे बताई थी। देवेन्द्र ने महिला से हमदर्दी दिखाना शुरु करते हुए उसकी मदद करनी शुरु की और जल्द ही उससे नजदीकियां बढ़ा ली। इसके बाद आरेपी ने पीडीता से कहा कि वो उससे शादी कर लेगा। पीड़ीता को भी सहारे की तलाश थी, जिसके चलते देवेन्द्र के वादे पर भरोसा करते उसने भी अपनी सहमति दे दी। इसके बाद देवेन्द्र ने जल्द ही शादी करने का झांसा देते हुए महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बाद मे महिला जब भी उससे शादी करने की बात कहती तो वो कोई न कोई बात बनाकर उसे टाल देता। पिछले कुछ दिनो से देवेन्द्र का व्यवहार महिला के प्रति बदलने लगा। उसका बदला व्यवहार देख पीडीता ने उस पर जल्द ही शादी करने के लिये दबाव डालना शुरु किया। तब देवेन्द्र ने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ीता थाने पहुंची जहॉ शिकायत मिलने पर पुलिस ने देवेन्द्र के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम कर आगे की कार्यवही शुरू कर दी है।