झारखंड और में 23 से 28 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है। 27 अगस्त को धनबाद एवं पटना के ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बन सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड में 23 से 28 अगस्त के बीच भारी वर्षा होने की संभावना है आज झारखंड में मौसम विभाग ने वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 26 अगस्त तक मौसम का हाल ऐसा ही बने रहने की संभावना है। देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची, सराईकेला-खरसावां, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।

दिशानिर्देश जारी

इसे लेकर मौसम केंद्र, रांची ने दिशानिर्देश जारी कर कहा है कि मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें।

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला का मौसम

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाये रहेंगे। शाम के समय वज्रपात के साथ तेज वर्षा की भी संभावना है।

पलामू, गढ़वा व लातेहार का मौसम

पलामू ,गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं हुई। इससे ताममान में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कई दिनों मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

चतरा का मौसम

चतरा में मंगलवार को वर्षा की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।