जयपुर में शनिवार को तेंदुआ के मूवमेंट से सनसनी फैल गई। तेंदुआ किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। इस कारण उसके दोनों पैर चोटिल हो गए थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया। 

लोगों ने शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे जवाहर नगर बाइपास पर तेंदुआ सड़क पर आ गया था। इस दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ऐसे में लेपर्ड चल भी नहीं पा रहा था। वह दीवार के सहारे धीरे-धीरे रेंगते हुए जंगल जाने की कोशिश कर रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे में उसे रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया। फिर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में ले गई।

मालवीय नगर में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे लेपर्ड दिखा। वो गाड़ी देखकर खंभे के पीछे छिपने की कोशिश करने लगा लेकिन उससे चला भी नहीं जा रहा था। कुछ देर वह रेंग-रेंग कर चला और सड़क किनारे ही रुक गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया।