धनबाद। ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) कमलाकांत गुप्ता ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं सभी 31 थाना व 22 ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही 33 थाना क्षेत्र पर जिला प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।

जिले के सात जोन की देखरेख इन अधिकारियोंं के जिम्‍मे 

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा गया है। साथ ही 7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कतरास ज़ोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ राजेश कुमार सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा निशा मुर्मू, धनबाद में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता तथा डीएसपी मुख्यालय एक अमर कुमार पांडेय, चिरकुंडा ज़ोन के निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए डीपीओ महेश भगत व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा पीतांबर सिंह खेरवार प्रभार में रहेंगे।

इसके अलावा, तोपचांची ज़ोन के तोपचांची व गोमो में उमा शंकर सिंह सहायक आयुक्त उत्पाद तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची जयराम प्रसाद, झरिया के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में सतीश चंद्रा भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरीअभिषेक कुमार, गोविंदपुर व बरवाअड्डा में राज्य कर संयुक्त आयुक्त अंशु कुमार यादव तथा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोविंदपुर जितेन्द्र कुमार, टुंडी ज़ोन के टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार तथा अरविंद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) की नियुक्ति की गई है। 

33 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली ओपी, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, निरसा, कुमारधुबी, सुदामडीह, पाथरडीह, चिरकुंडा, पंचेत ओपी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा, बलियापुर, भौंरा व मधुबन थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

21 अप्रैल को इतने से इतने बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 21 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से 24 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री कमला कांत गुप्ता जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 - 2311217 व 100 है।

सभी 31 थाना व 22 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।