नीमच से राजेश भंडारी

नीमच ।   मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी  राजीव सिंह ने नीमच- मंदसौर संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, नीमच जिला प्रभारी नूरी खान, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ,जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं संगठन मंत्री बृजेश मित्तल की सहमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच शहर के अध्यक्ष पद पर राकेश अहीर, ग्वालटोली को नियुक्त किया है। जैसा की विदित हो कि राकेश अहीर कांग्रेस पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता होने के साथ ही समय-समय पर संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। वे युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं जनभागीदारी समिति नीमच के अध्यक्ष पद पर भी काबिज रह चुके हैं।