फिल्म एक्ट्रेस प्रीटी जिंटा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कार में बैठकर जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस बीच उनके पास एक दिव्यांग व्यक्ति व्हीलचेयर पर पहुंचता है और उनसे सहायता की गुहार लगाता है।

प्रीटी जिंटा कहती हैं कि उन्हें फ्लाइट पकड़नी है

इस पर प्रीटी जिंटा कहती हैं कि उन्हें लेट हो रहा है और उन्हें फ्लाइट पकड़नी है। वह उस दिव्यांग व्यक्ति की बिना सहायता किए चली जाती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रीटी जिंटा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वह हाल ही में मुंबई आई थी। उनके कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट थे। वह गाड़ी में बैठकर फोटोग्राफर को पोज भी देती नजर आई।

प्रीटी जिंटा दिव्यांग व्यक्ति को इग्नोर कर गाड़ी में जाकर बैठ जाती है

प्रीटी जिंटा को एयरपोर्ट जाने में लेट हो रहा था। इसलिए वह दिव्यांग व्यक्ति को इग्नोर कर गाड़ी में जाकर बैठ जाती है। वह उनसे मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन प्रीटी का मन नहीं पसीजता और गाड़ी चली जाती है। वीडियो के अंत में, दिव्यांग व्यक्ति की फ्रस्ट्रेशन भी देखी जा सकती है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। एक ने लिखा है, 'टीम खरीदने के लिए 100 करोड़ होंगे उनकी जेब में पर एक गरीब को ₹100 नहीं दे सकते।' एक अन्य ने लिखा है, 'उन्हें 100 रुपए दे देने चाहिए थे।' एक ने लिखा है, 'कुछ लोग ऐसे भी होते हैं इस दुनिया में।'

प्रीटी जिंटा IPL में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की मालकिन भी हैं

एक व्यक्ति प्रीटी जिंटा का पक्ष लेते हुए लिखा, 'यह सही नहीं है। इस दिव्यांग व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसे चोट लग सकती थी।' प्रीटी जिंटा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की मालकिन भी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।