मुंबई । मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इथियोपिया से यहां पहुंची एक महिला के पास से पांच करोड़ रुपये मूल्य की 500 ग्राम मादक कोकीन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीमा शुल्क विभाग ने ट्वीट करके बताया कि महिला इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से शुक्रवार को अदीस अबाबा से मुंबई पहुंची थी। विभाग ने कहा, सिएरा लियोनिएन नाम की महिला को मादक पदार्थ बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। विभाग ने बताया कि मादक पदार्थ उसके पर्स में छिपाया गया था।