राज्य में आगामी 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण रविवार से 29 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

बारिश की संभावना नहीं 
फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। 30 नवंबर व एक दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कोडरमा की बात करें तो सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पलामू, गढ़वा और लातेहार में तापमान में गिरावट
पलामू ,गढ़वा व लातेहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। न्यूनतम तापमान में 1.9 डिसे की गिरावट हुई है। इससे लोगों को रात में ठंड का ज्यादा एहसास होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4. डिसे व न्यूनतम तापमान 11.9 डिसे रहा। चतरा से आज का मौसम मौसम सामान्य रहेगा। धूप मद्धिम रहेगी। सुबह में कोहरे का प्रभाव रहेगा।