हरियाणा : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को बादलों के प्रभाव के कारण दिन भर सूर्य दिखाई नहीं दिया। शनिवार को पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरा छाएगा। हिसार सहित छह जिलों तापमान शून्य से करीब रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों को कोहरे कोहरे का प्रभाव रहा। शनिवार को पूरे प्रदेश में कोहरे की सफेद चादर बिछने की संभावनाएं बन रही है। तापमान में गिरावट आएगी। हवाओं की दिशा बदलने के कारण इन जिलों में पारा शून्य के करीब पहुंचने के आसार हैं। 

शेष हरियाणा, एनसीआर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है। वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी और उत्तरी बर्फीली हवाओं की वजह से कोहरा संपूर्ण इलाके को अपने आगोश में ले लेगा। साथ ही साथ कुछ स्थानों पर गंभीर शीतलहर की और अधिकतर स्थानों पर कोल्ड डे की और पाला जमने का अनुमान है।