राजेश भंडारी
नीमच । 
 2023 चुनावी साल है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस अभी से चुनाव तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को नीमच के टाउन हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहा कि आज भाजपा के राज मेंमजदूर, किसान, गरीब, व्यापारी हर वर्ग परेशान है भाजपा के लोग शासन नहीं व्यवसाय करने में लगे हैं प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव का माहौल पैदा कर हिंदू से मुस्लिम को और मुस्लिम से हिंदू को डराने का प्रयास किया जा रहा है जो ठीक नहीं है सब इस देश के वासी हैं और शांति से रहे ।

शासन नहीं व्यवसाय मैं लगे हैं-

 उन्‍होंने भाजपा के राज में हो रही अनियमितताओं, भ्रष्‍टाचार व कमीशनखोरी पर खुलकर बात की। पूर्व सीएम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कि कहा कि कर्नाटक में भाजपा 40 प्रतिशत कमीशन की सरकार कहा जाता है। जावद में मंत्रीजी और विधायक के कितने प्रतिशत है यह तो यहां के किसान और सरपंच जाने। इस दौरान किसने बताया 35 तो दिग्विजयसिंह ने कहा कि मिस्‍टर 35 ओमप्रकाश सखलेचा को पिता से मिली राजनीतिक विरासत का  ख्‍याल रखना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रसे की प्राथमिकता किसान, मजदूर, गरीब तथा अनुसूचित जाति जनजाति का कल्‍याण करना है। उन्‍हे आगे बढ़ाना है। जबकि भाजपा की प्राथमिकता बड़े-बडे ठेकेदारों, व्‍यवसायियों व बड़े लोगों को आगे बढ़ाना है।

नोटो से बनी सरकार-

  दिग्विजयसिंह ने कहा कांग्रेस की सरकार गुटबाजी से नहीं गई, बल्कि रुपए के लालच में गई है। राजा-महाराज बिक गए। किसान, गरीब व अनुसूचित जाति जनजाति के लोग नहीं बिके, वे आज भी कांग्रेस के साथ है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रजातांत्रिक पार्टी है, इसमें सभी के राय मशवरे से निर्णय लिए जाते है। कांग्रेस में उम्‍मीदवार चुनने से पहले हर तरह की समीक्षा की जाती है। सबसे पहले नीचले स्‍तर से प्रस्‍ताव मांगे जाते है, फिर प्रदेश स्‍तर पर चयन समिति बैठती है, फिर केंद्र स्‍तर पर चयन व स्‍क्रेनिंग समिति बैठती है। उसके बाद उम्‍मीदवार का चयन होता है।

सत्तू वराजू ब्रांड में  कार्यकर्ता परेशान-

जावद विधानसभा में व्याप्त गुटबाजी संबंधी प्रश्न के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वहां के कार्यकर्ता सत्तू व राजू ब्रांड के बीच में परेशान हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर आज दोनों नेताओं को एक साथ बिठाकर कांग्रेस के लिए कार्य करने की बात कही है जिससे क्षेत्र में कांग्रेसमजबूत होगी।

दल बदल कानून को कड़ा बनाया जाना चाहिए-

चुनाव जीतने के बाद नेताओं द्वारा दलबदल किए जाने से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में गिर गई इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि दल बदल के लिए जो कानून है उसे और कड़ा किया जाना चाहिए और दलबदल करने वाले नेता को 6 वर्ष के लिए चुनाव वह किसी भी सरकारी पद के लिए अयोग्य ठहराया जाना चाहिए ।
नीमच नगर पालिका में कांग्रेस के सातपार्षदों द्वारा भाजपा प्रत्याशी को वोट दिए जाने संबंधी प्रश्न उत्तर दिग्विजय सिंह ने कहा निचले स्तर पर भी कार्यवाही हमेशा की जाती है और इसकी भी जानकारी लेंगे इसके लिए कौन दोषी है।

यह थे उपस्थित-

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर नीखरा ,पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ,डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू,कांग्रेसजिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, नीमच जिला प्रभारी नूरी खान, उमराव सिंह गुर्जर ,मधु बंसल ,भगत वर्मा  सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।