नई दिल्ली। Roasted Makhana Benefits: अक्सर हम लोग हल्की भूख लगने पर फास्ट फूड खा लेते हैं क्योंकि वे आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। इसलिए हमारे स्नैक टाइम में ज्यादातर हम अनहेल्दी फूड्स खाते हैं, जैसे चिप्स, कुकीज, बर्गर, फ्राइज आदि। इन फूड्स से हमारी भूख मिट जाती है, लेकिन इनकी वजह से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

खाने में ज्यादा जंक फूड शामिल होने की वजह से कई शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए स्नैक टाइम को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए भूने हुए मखाने काफी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। मखाने बहुत ही हेल्दी होते हैं। इनमें काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है, जिसकी वजह से वेट लॉस के लिए इन्हें खाना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

फॉक्स नट या कमल के बीज के नाम से जाने जाने वाले मखाने को घी में भूनकर खाने से कई लाभ मिल सकते हैं। घी में भूनने की वजह से यह काफी क्रंची हो जाते हैं, जिसके कारण ये खाने में काफी मजेदार लगते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने से मिलने वाले लाभ।

पोषक तत्वों से भरपूर

मखाना कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉसफोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मखाना एक बेहतरीन स्नैक्स का विकल्प है।

वेट लॉस करने में सहायक

मखाना में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट भरा रखने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें कैलोरी भी कम होती है, जो वेट लॉस करने में मदद करता है।

एनर्जी लेवल बढ़ाता है

कार्बोहाईड्रेट्स से भरपूर मखाना घी में भूनकर खाने से काफी एनर्जी मिलती है। इसलिए इसे इवनिंग स्नैक की तरह खाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों मजबूत बनाता है

घी में भूना मखाना हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से ओस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचने में भी मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाता है

घी में भूना मखाना पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज जैसी पाचन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने मददगार होता है।

स्किन और बालों को पोषण देता है

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त रोस्टेड मखाने बालों और स्किन को अंदर से पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।