राजेश भंडारी
नीमच-  
गुरुवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर वह भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दिलीप ने परिहार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म भरे। कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जरने सादगी के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू, कांग्रेस उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरीश दुआ ,कांग्रेस नेता कदमके साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग  अधिकारी को नामांकन फॉर्म प्रस्तुत किया। फॉर्म भरने के पश्चात स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवनपर विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ प्रत्याशी उमराव सिंह गुजरव वरिष्ठ नेताओं ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता  उपस्थित थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार में भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि से विशाल वाहन रैली के साथ शहर में भ्रमण करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत किया।क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ,भाजपा नेता राकेश भारद्वाज , जिला पंचायत अध्यक्ष सजन सिंह चौहान, महेंद्र भटनागर, सुनील शर्मा, मनीष चौरसिया,   हेमंनत हरित,अशोक जोशी, राकेश जैन पप्पू ,सुनील कटारिया , सहितबड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।