भाजपा सरकार ने किसानों के हित में प्रारंभ की अनेक योजनाएं
प्रदेश के 170 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में किसान मोर्चा फिर से खिलाएगा कमल
पत्रकार वार्ता में बोले किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी

 

राजेश भंडारी

नीमच - 
भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी नीमच जिले के प्रवास पर आए जहां पर उन्होंने किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं जावद के मंडल पदाधिकारी से बैठक में चर्चा की इस दौरान नीमच में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं प्रारंभ की है और किसानों से खुश है आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 170 विधानसभा कि ग्रामीण सीटों पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जुड़ेंगे और प्रदेश में फिर से कमल खिलाएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों के हितों में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इनमे ट्रांसफार्मर, किसानों को मुआवजा राशि और किसानों की समस्याओं का निराकरण करने जैसे विषयों पर चर्चा की। 

किसान का अहित नहीं करेंगे बर्दाश्त-

जब पत्रकारों ने उन्हें नवीन चंगेरा मंडी में सुविधा नहीं होने से किसानों को व्यापारियों को गोदाम में माल पहुंचाना पढ़ रहा है किसानों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया, तो प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने उन समस्याओं के जल्द समाधान की बात भी  कहीं। श्री चौधरी ने कहा कि किसानों का हित किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उत्तमामले में जानकारी लूंगा।

कमलनाथ पर साधा निशाना-

वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहां कि, एक तुल्नात्मक अध्ययन हम जनता के बीच भेज सकते है कि, किस प्रकार के कांग्रेस के दुषपापों के कारण हमारा प्रदेश गतमें था, लेकिन अब मध्य प्रदेश बीमारू से विकसित प्रदेश बना है। उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहां कि, अब कमलनाथ जी तो कुछ भी कह सकते है। जिसके हाथ में कुछ नहीं, और आगे भी कुछ संभावना नहीं है। तो वह मध्य प्रदेश को तो क्या नहीं, क्या बनाने की बात कहते है। उन्होंने तो पहले भी कहां था, दो लाख का कर्जा माफ करेंगे, कहां गए...! पहले भी बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहीं, पहले भी गरीब को फायदा देंगे, फिर संबल योजना क्यों बंद की। पहले भी उन्होंने कहां था ना, कि बिजली बिल हाफ करेंगे। लेकिन बड़े बड़े बिल आने लगे।  उन्होंने कहां कि, आज किसानों को रियायत देने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार कर रही है।

डोडा चूरा पर बनेगी शीघ्र नीति-

पत्रकार वार्ता में केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी डोडाचुरा के संदर्भ में कोई स्थाई नीति नहीं बन पाई जिसके कारण एनडीपीएस के प्रकरणों की संख्या दिनों दिन बढ़ने वह भारी मात्रा में भ्रष्टाचार संबंधी प्रश्न के जवाब में श्री चौधरी ने कहा कि इसके लिए एक समिति बनाई गई है और उसकी रिपोर्ट आते ही उस पर शीघ्र ही नई नीति बनाई जाएगी।

कोई भी दोषी नहीं बचेगा-

पत्रकार वार्ता में श्री चौधरी का ध्यान जब पूर्व में जिले में किसान द्वारा की गई अब आत्महत्या के मामले में दिलाया तो श्री चौधरी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और उसके लिए जो भी दोषी है कोई भी नहीं बचेगा भाजपा पीड़ित किसान के परिवार के साथ है। पत्रकार वार्ता में भाजपा में  गुटबाजी ,जावद क्षेत्र में जनपद अध्यक्ष के भ्रष्टाचार मामले के बाद कार्यवाही ना होने ,मंत्री सकलेचा द्वारा उनके परिवार के नाम पर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने आदि मामले की भी उठ है जिन पर श्री चौधरी में जानकारी लेने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, किसान मोर्चा नीमच जिलाध्यक्ष नवलगिरी गोस्वामी, भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पवार ,राजू नागदा मोड़ी  भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी सुनील कटारिया, वभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा समस्त पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।