भागलपुर । भागलपुर के महर्षि माही आश्रम में एक 4 साल की बच्ची से रेप किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बच्ची अपने पिता को खोजते हुए आश्रम चली गई थी जहां बच्ची को अकेला देख बाबा ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी बाबा गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नाथनगर प्रखंड के मधूसुदनपुर का है।
हालाकि कुछ देर बाद नाबालिग की मां भी अपनी बेटी को खोजते हुए आश्रम तक पहुंची। जहां उन्होंने अपनी बेटी को अर्धनग्न देखकर शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए। लोगों को देख बाबा ने कहा कि गलती हो गई माफ कर दीजिए और फिर वह वहां से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी बाबा को मुंगेर के असरगंज के सैंडिक भवन से गिरफ्तार कर लिया। उसे भागलपुर लाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी मां ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई। मौके पर मधुसुदनपुर पुलिस थाने से पहुंची महिला थाने ने बच्ची को शुक्रवार रात करीब 11 बजे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक उसके पिता का आश्रम में आना-जाना लगा रहता था। बच्ची घर में अकेली थी। वह अपने पिता को खोज रही थी। इसी दौरान वह अपने पिता को खोजते हुए आश्रम चली गई। मेडिकल टेस्ट के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है। आरोपी बाबा के खिलाफ डीआईयू समेत स्थानीय पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं नाबालिग के दादा ने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। बच्ची अपने पिता को खोजने के लिए गई थी। इसी दौरान घटना हुई। वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि नाबालिग के पिता घर से कहीं गए हुए थे। बाबा उसे बहला फुसलाकर कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। जब हम पहुंचे तो अर्धनग्न अवस्था में मिली। जब मैं आश्रम पहुंची तो बाबा ने कहा कि माफ कर दीजिए गलती हो गई। उसके बाद वो फरार हो गया। ग्रामीणों में इसको लेकर आक्रोश देखा जा रहा। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।