मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को सुबह सात बजे जयपुर में सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी, कर्मचारी, उनके बच्चे और सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राजस्थान में सबसे ज्यादा बार ध्वजारोहण करने वाले मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया थे। सुखाड़िया करीब 17 वर्षों तक (1954 से 1971 तक) राजस्थान के सीएम रहे। इस दौरान उन्होंने 16 बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। राजस्थान के हर जिले में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। लोग खुशी से आजादी का पर्व मना रहे है। इस दौरान राजस्थान सरकार के प्रत्येक मंत्री अपने क्षेत्र में आजादी का महोत्सव मनाएंगे। पिंक सिटी जयपुर पूरा तिरंगे में सज गया है। हर घर आजादी की खुशियां मन रही हैं।