शहर में बुधवार को दोपहर बाद झमाझम वर्षा हुई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, एयरपोर्ट क्षेत्र में मात्र 0.3 मिमी. वर्षा दर्ज किया गया। वर्षा के बाद लोगों को ऊमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। एक मार्च से अब तक रांची में सामान्य वर्षापात 755.7 मिमी. की तुलना में 38 प्रतिशत कम वर्षा (465.4 मिमी.) दर्ज की गई है।

26 व 27 अगस्त को भी गरज या वर्षा

मौसम पूर्वानुमान के तहत शहरी क्षेत्र में गुरुवार से 28 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। शुक्रवार को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। 26 व 27 अगस्त को भी गरज या वर्षा हो सकती है। 28 अगस्त को सामान्यत: व 29 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

रांची में इतना रहेगा तापमान

मॉनसून टर्फलाइन फिरोजपुर, अंबाला, बरेली, पटना, बालूघाट व पूर्व-दक्षिण से होते हुए मिजोरम तक बना हुआ है। इसके अलावा एक और टर्फलाइन उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण असम होते हुए बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल व सिक्किम तक समुद्रतल से 1.5 किमी. ऊपर स्थित है। आज रांची में न्यूनतम 23 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, रामगढ़ में न्यूनतम 26.2 और अधिकतम 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमन रहने की संभावना है।