नगर वासियों ने भगवान लव कुश की पुष्प वर्षा कर  स्वागत किया गया
नगर सहित समाज का आभार माना : --- अध्यक्ष सुधीर कुशवाह

कुकड़ेश्वर (राजू माली )    सहस्त्र मुखेशवर महादेव की नगरी में 2 सितंबर शनिवार को  श्री क्षत्रिय सूर्यवंशी कुशवाह समाज ने लव-कुश जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक से मनाई गई कुशवाह मन्दिर से ढोल धमाके बैंड बाजा वह डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा  प्रारंभ हुई जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भगवान लव कुश की शानदार झांकी के साथ नवयुवक मंडली बैंड बाजा ढोल धमाके डीजे के धुन पर नाचते  एवं  गरबा नृत्य करते हुए भगवान लव कुश नगर के द्वार द्वार पर पहुंच कर भक्तों को आशीर्वाद दिया जहां भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार पूरे समाज के सहयोग से समाज के हर परिवार एवं नगर की सुख समृद्धि के लिए भगवान लव कुश की शोभायात्रा निकालकर हमारे पूर्वज की याद में आज हम सभी मिलकर शोभा यात्रा निकल रहे हैं जिसमें समाज के वरिष्ठ जन एवं नवयुवक साथी वह महिला बच्चों का भरपूर सहयोग रहता हैं

शोभायात्रा शाम को नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए  पुनः लालबाई फूलबाई कुशवाहा मंदिर शोभायात्रा पहुंची जहाँ भगवान लव-कुश की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। झांकी में विराजमान लव-कुश भगवान की जगह-जगह

पूजा-अर्चना की गई व फूलों की वर्षा कि 

पूरी यात्रा में बैंड बाजे ढोल धमाके  की भक्ति धुन पर महिलाये एवं पुरुष झूम कर नाचे।
कुशवाह समाज के वरिष्टजन रामसिंह कुशवाहा सुरेश  कुशवाहा ने कहा कि हम कुशवाहों का संबंध श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश से है। हमें कुश के वंशज होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि लव-कुश अन्याय के विरुद्ध न्याय की रक्षा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम से युद्ध करने के लिए तैयार हो गए थे। कुशवाह समाज भी हमेशा से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करता रहा है। समाज का चहुंमुखी विकास संगठन का एकमात्र उद्देश्य है। हम सभी को स्वस्थ, शिक्षित व संगठित समाज निर्माण करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

कैलाश कांग्रेस  कुशवाह ने बताया कि लव और कुश की जोड़ी को पुरातन काल में नहीं तोड़ पाया तो आज कोई कैसे तोड़ सकता है। हमें और सचेत और संगठित होने की आवश्यकता है। तभी हम राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएंगे। इस अवसर पर बाबूलाल जगोलिया पप्पू तरता जगन्नाथ जी चौधरी कमल पचौरी घीसालाल जी इंडोरिया विनोद पचेरिया दिलीप जगोलिया राम सिंह करमया जुगल किशोर विनोद छपेरिया सुनील धमणिया ओमप्रकाश जगोलिया मुकेश कुमार पचौरी नवीन कुमार नरसिंह जगोलिया महेश तरता तुलसीराम गोविंद जगदीश जगोलिया दिनेश कुशवाह आदि समाज जन उपस्थित थे।