देवेंद्र जैन

नीमच ।   नीमच में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र की मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। जन्नोद गांव का रहने वाला बलराम अहिरवार अपने घर के पास दर्जी की दुकान पर बैठकर साथियों से मजाक कर रहा था। इस दौरान सत्यनारायण माली को लगा कि बलराम उस पर कमेंट कर मजाक बना रहा है। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। बलराम ने अपने पिता मन्नालाल को बुला लिया। सत्यनारायण की मन्नालाल से भी कहा-सुनी हो गई। आरोपियों ने मन्नालाल पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मन्नालाल को रामपुरा शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मारपीट का वीडियो आया सामने

विवाद और मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं और व्यक्ति लाठी-डंडों से मन्नालाल पर वार करते दिख रहे हैं। फिर कुछ लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष अलग हो जाते हैं। इस वीडियो में मन्नालाल सफेद कपड़ों में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की सूचना के बाद गांव में पुलिस टीम पहुंची।

6 आरोपी गिरफ्तार, मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग

घटना से आक्रोशित परिजन ने शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। उन्होंने नीमच-झालावाड़ मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम किया। परिजन की मांग है कि आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए। उन्होंने आर्थिक सहायता की भी मांग की। जानकारी मिलते ही पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को समझाइश दी गई।

रामपुरा थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। परिवार की जायज मांगों को अधिकारियों तक पहुंचाकर पूरा किया जाएगा। मनासा डीएसपी वैशाली सी ह ने आंदोलन कर रहे व्यक्तियों को भरपूर समझाने का प्रयास किया और कहा कि हमने तत्काल ही आरोपियों को बंदी बना लिया है आप प्रशासन पर विश्वास रखें घटना के सभी तथ्यों की जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी समझाइश के दौरान कुछ उपद्रवी व्यक्तियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिस कारण कहीं लोगों को चोटे आई वही लोगों को समझा रहे नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार को भी सिर में पत्थर लगने के कारण गंभीर चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया गया है इस दौरान पुलिस प्रशासन को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा

मनासा डीएसपी वैशाली सिंह ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 323, 506, 294 के साथ एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने श्याम लाल, मंगल पिता श्याम लाल, जितेंद्र उर्फ श्याम लाल अहिरवार, भावना पिता श्यामलाल अहिरवार, माना बाई पति श्यामलाल अहिरवार और सत्यनारायण माली को आरोपी बनाया है।