जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जनता से 5 और बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस के वॉर रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार आती है तो छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी गोधन गारंटी योजना लागू करेगी। इसके साथ ही कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए जाएंगे।
राजस्थान में श्वष्ठ के छापों पर गहलोत ने कहा कि कितने दुख की बात है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ रहा है कि श्वष्ठ कुत्तों से ज्यादा घर-घर घूम रही है। इस बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं ये अपनी तरफ से नहीं कर रहा हूं, एक मुख्यमंत्री को कोट करके बात कही है।


 राजस्थान में कांग्रेस की पांच नई गारंटी
किसानों के लिए: छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोधन गारंटी लागू करेंगे। गाय का गोबर 2 रुपए किलो खरीदा जाएगा।
छात्रों के लिए: सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की जरूरत नहीं होगी। सभी को एडमिशन दिया जाएगा।
युवाओं के लिए: हर कॉलेज में स्टूडेंट को एडमिशन के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा।
आपदा पीडि़तों के लिए: प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान में पीडि़त परिवार का 15 लाख तक का बीमा करवाया जाएगा।
कर्मचारियों के लिए: राज्य में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की शुरुआत इसी बजट से की गई है। अब ओपीएस गारंटी कानून लाया जाएगा।
दो दिन पहले प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपए देने और गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा किया था।
दो दिन पहले प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपए देने और गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा किया था।