भोपाल । बेटियों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रहीं बचत योजना में से एक सुकन्या समृद्धि योजना भी है। इस योजना के तहत जहां कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी के नाम पर लघु बचत खाता खोल सकता है। वहीं अब सुकन्या समृद्धि योजना (स्स्ङ्घ) पर ब्याज दर 1 अप्रैल से सरकार द्वारा बढ़ा दी गई है, और अब वार्षिक 8 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करती है। अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं तो आप उसके नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं और आसानी से उसके लिए लाखों रुपए का फंड बना सकते हैं।
आपको बता दें कि यह योजना केवल जन्म से 10 वर्ष तक की आयु की लड़कियों के लिए खाता खोलने की अनुमति देती है। एक परिवार अधिकतम दो लड़कियों के लिए ही खाता खोल सकता है और यदि जुड़वां या तीन लड़कियों का जन्म होता है तो दो से अधिक खाते खोले जा सकते हैं। यह योजना भारतीय रूपए 250 की न्यूनतम जमा और अधिकतम भारतीय रूपए1.5 लाख प्रति वर्ष की अनुमति देती है। वहीं नए नियम यह भी कहते हैं कि यदि खाता फिर से सक्रिय नहीं किया जाता है, तो जमा राशि पर परिपक्व होने तक लागू दर पर ब्याज अर्जित किया जाएगा। 31 मार्च तक 159,079 से अधिक लड़कियों के लिए इस योजना के तहत खाता खोला जा चुका है। इस योजना में खाता परिपक्व होने के बाद जब लड़की 21 वर्ष की हो जाती है या उसकी शादी हो जाती है, तो जमा राशि ब्याज सहित निकाली जा सकती है। यह योजना लड़की के 18 वर्ष की होने के बाद उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकालने की अनुमति देती है। इसके अलावा आप अपनी बेटी के 18 साल के होने पर उसकी शादी के लिए भी पैसा निकाल सकते हैं।\

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए योग्यता
- सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट केवल बालिका के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा खोला जा सकता है।
- अकाउंट खोलने के समय बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- एक बालिका के लिए एक से अधिक सुकन्या समृद्धि अकाउंट नहीं खोले जा सकते हैं।
- एक परिवार को केवल दो (एसएसवाय) अकाउंट को खोलने की अनुमति है, यानी कि हर बालिका के लिए एक अकाउंट।