अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रखा है। चारों तरफ उनकी ही फिल्म की चर्चा है। वहीं, फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। बेशरम रंग गाने पर ऐसे तो कई कलाकारों ने डांस किया है और अपने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया था। वहीं, हाल ही में बिग बॉस 16 के घर में शुक्रवार का वार एपिसोड में गाने पर डांस देखने को मिला। इस एपिसोड में सुम्बुल तौकीर खान ने जमकर डांस किया। उस दौरान अनिल कपूर और फराह खान घर के अंदर आए थे।

सुम्बुल के बेशरम रंग गाने पर डांस की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, अनिल कपूर ने भी सुम्बुल के डांस की तारीफ की।दरअसल, अनिल कपूर बिग बॉस 16 के शुक्रवार के वार एपिसोड में नजर आए हैं। अनिल कपूर अपनी आने वाली वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान फराह खान ने अनिल कपूर की मुलाकात घर में बचे सभी कंटेस्टेंट से कराई। अनिल कपूर ने कहा, 'उन्होंने सुना है कि सुम्बुल काफी अच्छा डांस कर लेती हैं। उनकी फरमाइश के बाद सुम्बुल ने बेशरम रंग गाने पर डांस किया।

इस गाने पर सुम्बुल ने जबर्दस्त डांस मूव्स किए, जिससे अनिल कपूर और फराह खान बहुत इंप्रेस हुए। दोनों ने सुम्बुल की जमकर तारीफ की। अनिल कपूर ने सुम्बुल के डांस की सराहना की। फराह खान ने कहा कि तुम इस गाने में दीपिका से कम नहीं लग रही थीं।सुम्बुल के डांस की तारीफ घर वालों ने भी की। बाकी सभी कंटेस्टेंट ने अनिल कपूर और फराह खान का मनोरंजन किया। वहीं, सुम्बुल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। सुम्बुल के फैंस भी लगातार इस पर कमेंट करते नजर आए और वीडियो साझा कर रहे हैं।