Rang Panchami 2023: रंगों और उत्साह से भरा होली का त्योहार खत्म होने के पांच दिन बाद देशभर में रंग पंचमी मनाई जाती है।

हिंदू पंचांग के हिसाब से यह त्योहार फाल्गुन मास खत्म होने के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

रंगपंचमी देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर की रंगपंचमी देशभर में खूब प्रसिद्ध है। इस साल 12 मार्च, 2023, रविवार को रंग पंचमी मनाी जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी-देवता रंगों के त्योहार को मनाते हैं।

रंग पंचमी- रविवार, 12 मार्च, 2023

रंग पंचमी तिथि प्रारंभ- 10:05 रात 11 मार्च, 2023

रंग पंचमी तिथि समाप्त- 10:01 रात 12 मार्च, 2023

रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। उन्हें अबीर और गुलाल अर्पित किया जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ये देवताओं की होली होती है इसलिए इस दिन आसमान में गुलाल और अबीर उड़ाया जाता है। माना जाता है कि लोग इस दिन भगवान को रंग अर्पित करते हैं और अपने जीवन में सुख की कामना करते हैं।

रंग पंचमी के दिन लोग आसमान में रंग-गुलाल उड़ाते हैं और जब वह रंग नीचे गिरता है तो इसे भगवान का आशीर्वाद माना जाता है और वातारण शुद्ध होता है। हालांकि, सिर्फ आसमान में ही रंग नहीं उठाते बल्कि इस दिन अपने भगवान के चरणों में भी आपको रंग अर्पित करना होता है।

आप चाहे तो किसी मंदिर में जाकर भगवान की पूजा कर सकते हैं या फिर अपने घर के मंदिर में ही भगवान के साथ रंग पंचमी मना सकते हैं। रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित करते हुए आपको इस बात को विशेष ध्यान रखना है कि किसे कौन सा रंग प्रिय है।

अगर आप भगवान का पसंदीदा रंग उन्हें चढ़ाएंगे तो वह आपसे प्रसन्न हो जाएंगे। इस दिन भगवान श्री कृष्ण, श्री राम और विष्णु भगवान को पीला रंग अर्पित किया जाता है। आप भगवान को पीले वस्त्र पहना सकते हैं और पीले रंग भगवान के चरणों में अर्पित कर सकते हैं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

वहीं, माता लक्ष्मी, बजरंगबली, सूर्य देवता और भैरव महाराज को लाल रंग अर्पित करें। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और जीवन से क्लेश दूर होगा। भगवान शनि देव को नीला रंग अति प्रिय है, ऐसे में आप उन्हें नीला रंग चढ़ा सकते हैं। शनि देव आपसे प्रसन्न होंगे और आपके बिगड़े काम बना देंगे।