बिहार : मुजफ्फरपुर में शनिवार को निकली धूप से उम्मीद जगी थी की ठंड अब समाप्त हो जायेगा। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का प्रकोप अभी खत्म नहीं होने वाला है। इसे देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा की ठंड के कारण बच्चों के जनजीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए 16-18 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके बाद : 19-25 जनवरी तक सुबह 9:30 से अपराह्न 2:30 तक शैक्षणिक गतिविधियां चलेंगी। तय समय से पहले और बाद स्कूल खोलने पर प्रतिबंध रहेगा।

इसका सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। इस आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कारवाई की जाएगी। इस आदेश से सभी एसडीओ, सभी डीएसपी और सभी थानेदार को भी अवगत कराया गया है और इसका पालन कराने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है की मौसम विभाग पटना ने परामर्श जारी किया है। इसमें कहा है की 16-18 जनवरी तक औसत न्यूनतम तापमान के अपने वर्तमान स्तर से गिरकर चार से छह डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इससे ठंड के और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसका जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

इसे देखते हुए सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। बता दें की इससे पहले भी 1 जनवरी से अब तक सभी स्कूलों को भारी ठंड को देखते हुए बंद रखा गया है।