मनासा से दिनेश:

आज का दौर युवाओं का दौर है इस बात को चरितार्थ माननीय प्रधानमंत्री जी ने जब से देश की बागडोर संभाली है उन्होंने हमेशा युवाओं को मौका मिले और इस देश का भविष्य युवाओं के हाथ में हो इसका हमेशा ध्यान रखा है आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश व्यापी जो अभियान चलाया है वह स्वागत योग्य है वास्तव में प्रतिभाओं को सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि ऐसी अनेक प्रतिभाएं होती है जिन्हें सम्मान मिलना तो दूर उनका नाम तक लोग नहीं देते हैं ऐसे में युवा मोर्चा के द्वारा खिलते कमल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में प्रतिभाओं का जो सम्मान करने का कार्य किया जा रहा है वह वास्तव में स्वागत योग्य है

उक्त विचार क्षेत्र के विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू एवं जिले के महामंत्री श्री राजेश लड़ा के द्वारा व्यक्त किए गए इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री पुष्कर झंवर श्री बंशीलाल राठौर पूर्व विधायक और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा एवं नगर पंचायत प्रतिनिधि श्री अजय तिवारी के द्वारा भी युवा मोर्चा के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रतिभावान युवाओं का स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया अनेक युवा और युवतियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनाया है चाहे वह व्यापार में हो प्रशासनिक व्यवस्थाओं में हो उद्योग में हो इस प्रकार अनेक व्यवस्थाओं में उन्होंने अपनी प्रतिभा का सफलतापूर्वक निरवन किया है

आज युवाओं के कारण भारत 21वीं सदी में अपने नए आयामों को छू रहा है आने वाले दिनों में नए भारत के लिए युवा शक्ति इस देश की अमूल्य धरोहर है कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित , जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुकड़ेश्वर महेश मोनू मोदी के द्वारा किया गया यह आयोजन भाजपा युवा मोर्चा मंडल रामपुरा भाजपा युवा मोर्चा कुकड़ेश्वर भाजपा युवा मोर्चा मनासा भाजपा युवा मोर्चा दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से मनासा में किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमन जैन , मंडल अध्यक्ष महेश मोनू मोदी, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मोनू चौधरी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंद्रावत उपस्थित थे